साहित्य साधक मंच बेंगलुरू के सारस्वत कार्यक्रम में साहित्यकारों का हुआ सम्मान

बेंगलुरु 31 मई (साहित्य24/ प्रवल प्रताप सिंह राणा) : बेंगलुरु की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था साहित्य साधक मंच का 226 वां मासिक सारस्वत कार्यक्रम वरिष्ठ रचनाकार डॉ अंजना वर्मा की अध्यक्षता एवं सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ महेश दिवाकर के मुख्या आतिथ्य में सम्पान हुआ। मंच पर अति विशिष्ट अतिथि के रूप में इंदौर से ग़ज़लकार श्री बालक राम शाद एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डा सुधा आदेश, श्री मिलनसार अहमद एवं डॉ सुनील पवार उपस्थित थे। रचना उनियाल द्वारा प्रस्तुत शारदे वंदना से साथ कार्यक्रम दो सत्रों में संपन्न हुआ। सम्मान सत्र में मुरादाबाद की संस्था ‘अंतर्राष्ट्रीय साहित्य कला मंच’ द्वारा साहित्य साधक मंच से जुड़े साहित्यकारों का सम्मान किया गया। सम्मानित होने वाले साहित्यकारों में श्री रघुबीर अग्रवाल,उदय प्रताप सिंह,राधेश्याम यादव सुदर्शन,डॉ पूनम सिन्हा,रचना उनियाल,अर्जुन सिंह धरमधारी ,भूपेंद्र सिंह कटाक्ष,गीता चौबे गूंज,डॉ रजनी शाह,डॉ मंजू लता गुप्ता और अमित भारतीय अन्नत प्रमुख थे। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय साहित्य कला मंच के संस्थाक अध्यक्ष डॉ महेश दिवाकर स्वयं उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन ने डॉ महेश दिवाकर ने साहित्य साधक मंच द्वारा विगत 19 वर्षों से किये जा रहे साहित्यिक कार्यों की सराहना करते हुए हिंदी के उन्नयन एवं संवर्धन के लिए पूर्ण समर्पण से कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि कर्नाटक के साहित्यकारों का एक सन्दर्भ कोष तैयार किया जाना चाहिए। दैनिक जीवन में हिंदी के अधिकाधिक उपयोग पर बल देते हुई डॉ दिवाकर ने साहित्यकारों को विभिन्न विधाओं में सृजन करने की सलाह दी। इससे पूर्व कार्यक्रम की अध्यक्षा डॉ अंजना वर्मा ने अपने उद्बोधन में साहित्य के महत्व को रेकलहांकित करते हुए जीवन मूल्यों को साहित्य से जोड़ा और कहा कि साहित्य समाज का दर्पण नहीं बल्कि धड़कन है।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में सरस काव्य गोष्ठी का आयोजनज किया गया जिसमें डॉ अंजना वर्मा, डॉ महेश दिवाकर, बालक राम शाद ,डॉ सुधा आदेश,मिलनसार अहमद,डॉ सुनील पवार,रचना उनियाल,रजनी शाह,आशीष राठौर,मंजू वेंकट,राधेश्याम यादव सुदर्शन ,अनीता निहालानी ,डॉ अजित कुमार,अर्जुन सिंह धर्मधारी,उदय प्रताप सिंह,डॉ पूनम सिन्हा,रघुबीर अग्रवाल बंधू,सुशील कुमार,अमित भारतीय अनंत, राही राज़,नारयण सिंह,सुधा अहलूवालिया,वरुण दीक्षित,उमा नाग,डॉ शैलजा रोला,उषा उमेश गुप्ता,उर्मिला श्रीवास्तव, अधिवक्ताअंजू भारती,मधु माहेश्वरी,गीता चौबे गूंज,भूपेंद्र सिंह कटाक्ष,काव्या खन्ना,कुमारी रिशिता,प्रभात रंजन,आशा रानी शरण, डॉ कनक लता तिवारी, ज्ञानचंद मर्मज्ञ,डॉ मंजू लता गुप्ता,नीलम अग्रवाल, और एच आर नरसिम्हन ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।
कार्यक्रम में श्री आदेश कुमार,अरविन्द मोहन अहलूवालिया,विकास कुमार जैन,रोहिणी जैन,प्रेमलता शाद,पृथ्वीराज सिंह,एम सी निहलानी,सिद्धार्थ निहलानी ,कामिनी शर्मा,स्वाति दीक्षित, फ़राज़ अहमद और शरद की विशेष उपस्थिति रही। सञ्चालन मंच के संस्थापक अध्यक्ष ज्ञानचंद मर्मज्ञ और मंजू वेंकट ने किया।