माननीय विधायक श्री करतार सिंह तंवर जी के कर-कमलों से ‘सेवा ही मेरी पहचान’ पुस्तक का विमोचन

माननीय विधायक श्री करतार सिंह तंवर जी के कर-कमलों से ‘सेवा ही मेरी पहचान’ पुस्तक का विमोचन

नई दिल्ली। समाजसेवा के विभिन्न आयामों और सेवा-भाव को समर्पित पुस्तक ‘सेवा ही मेरी पहचान’ का गरिमापूर्ण विमोचन माननीय विधायक श्री करतार सिंह तंवर जी के कार्यालय में उनके कर-कमलों से संपन्न हुआ।

पुस्तक में लेखक के जीवन-प्रवास से जुड़ी 17 वास्तविक कहानियों एवं अनुभवों के माध्यम से समाजसेवा के विभिन्न रूपों को प्रस्तुत किया गया है। पुस्तक का उद्देश्य समाज के प्रति सेवा, संवेदना और जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करना है।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष श्री बचन सिंह चौहान जी, समाजसेवी श्री संजय भाई सहित अनेक प्रतिष्ठित एवं सम्मानित समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी गणमान्य अतिथियों ने पुस्तक के प्रकाशन पर लेखक को शुभकामनाएँ दीं तथा समाज में सेवा-भाव को बढ़ावा देने के इस प्रयास की सराहना की।

यह विमोचन समारोह सेवा, समाज और सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन के प्रति समर्पण का एक प्रेरणादायी अवसर रहा।