प्रेरणा दर्पण साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच तथा साहित्य 24 के संयुक्त तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हिन्दी की साहित्यकार डाॅ० योजना साह जैन का अभिनन्दन समारोह ‘एक शाम डाॅ० योजना शाह के नाम’ सफलता पूर्वक सम्पन्न।

प्रेरणा दर्पण साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच तथा साहित्य 24 के संयुक्त तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हिन्दी की साहित्यकार डाॅ० योजना साह जैन का अभिनन्दन समारोह ‘एक शाम डाॅ० योजना शाह के नाम’ सफलता पूर्वक सम्पन्न।

कल दिनांक 02 अगस्त 2026 सायंकाल प्रेरणा दर्पण साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच तथा साहित्य 24 के संयुक्त तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हिन्दी की साहित्यकार डाॅ० योजना साह जैन का अभिनन्दन समारोह ‘एक शाम डाॅ० योजना शाह के नाम’ भगत चन्द्रा अस्पताल, पालम-डाबड़ी रोड़, महावीर एन्क्लेव, नई दिल्ली के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोजक संस्थाओं के संरक्षक, कवि और लेखक डाॅ० चन्द्र मोहन भगत ने की। प्रसिद्ध कवयित्री, लेखिका एवं पूर्व आकाशवाणी उद्घोषिका श्रीमती अल्का सिन्हा ने मुख्य अतिथि तथा (प्रो.) डॉ. प्रसन्नांशु ने सारस्वत अतिथि के तौर पर अपनी गरिमामयी उपस्थित देकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम में डाॅ० योजना साह जैन का स्वागत और अभिनन्दन डाॅ० भगत, अल्का सिन्हा और संस्था के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा किया गया। डाॅ० योजना शाह, जो अपनी माता जी, पति, पुत्री और भतीजी के साथ उपस्थित थीं, ने अपने उद्बोधन में जर्मनी सहित सुदूर विदेशों में हिन्दी और भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार हेतु किए जा रहे अपने प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अपनी कुछ कविताओं का पाठ भी किया। अपने उद्बोधन का अंत उन्होंने मशहूर सिन्धी क़व्वाली ‘दमादम मस्त कलंदर’ गा कर किया। इसके पश्चात कविता पाठ का सिलसिला शुरू हुआ। सभी मंचासीन अतिथियों, अध्यक्ष और उपस्थित कवियों और कवयित्रियों राजेश कुमार राज, नीता त्रिपाठी , सँजो रानी संजना ,अमित पांडे, शोभा शर्मा ,संगीता गुप्ता पीयूषी,वीरेन्द्र कौशल, ललित शर्मा ,दर इंदु गुप्ता ,निशा भाष्कर, सुधा मिश्रा ,पंकज जैन , करिश्मा जैन,विवेक अग्रवाल , पूनम अरोड़ा ,मनोरमा, जसमीत मोहन , सतीश तिवारी ,वीरेंद्र मसोतरा, मधुबाला यादव, राजवीर सिंह देवसर , प्रियंका तिवारी एवं वरिस्थ साहित्यकार मनोज सिन्हा जी ने अपनी-अपनी एक से बढ़ कर एक रचनाऍं प्रस्तुत कीं। सभी श्रोताओं ने करतल ध्वनि से सभी कवियों और कवयित्रियों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर डॉ. योजना साह जैन जी को साहित्य, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके उत्कृष्ट, प्रेरणादायी एवं अविस्मरणीय योगदान, भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण, साहित्यिक चेतना के प्रसार, रचनात्मक अभिव्यक्ति को नई दिशा प्रदान करने तथा समाज में सकारात्मक सांस्कृतिक वातावरण के निर्माण हेतु किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए “विश्व साहित्य–संस्कृति गौरव सम्मान – 2026″से अलंकृत किया गया।इस कार्यक्रम में योजना जैन जी का परिवार से मीना साह , वैभवी जैन और प्रफुल्ल साह उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम का सफल संचालन मशहूर कवि और शायर श्री अभिषेक तिवारी ने किया। कार्यक्रम का समापन आयोजक संस्थाओं के संस्थापक श्री हरिप्रकाश पाण्डेय जी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। कार्यक्रम का सफल आयोजन श्री हरिप्रकाश पाण्डेय और उनकी टीम के अथक प्रयासों का परिणाम है। सभी आमंत्रित अतिथियों ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर अन्य सहयोगी सरोज ठाकुर,प्रेम शर्मा, सतीश तिवारी, तरुण कुमार,हिमांशु, गोपाल प्रसाद , शिवम दुबे, शम्मी कलाल सहित अन्य सहयोगी उपस्थित रहे ।