“एक शाम ओमीश पुरुथी के नाम” सफलता पूर्वक सम्पन्न – डॉ भगत

नई दिल्ली, 22 अगस्त। प्रियंका तिवारी


प्रेरणा दर्पण साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच तथा साहित्य 24 के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार, 22 अगस्त को वरिष्ठ साहित्यकार एवं चित्रकार ओमीश पुरुथी के सम्मान में एक विशेष साहित्यिक-सांस्कृतिक आयोजन “एक शाम ओमीश पुरुथी के नाम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भगत चंद्रा हॉस्पिटल सभागार, पालम, द्वारका फ्लाईओवर, नई दिल्ली में सायं 4:30 बजे आयोजित हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सी. एम. भगत ने की। वरिष्ठ साहित्यकार अलका सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि ऋषि कुमार शर्मा, पूर्व उप सचिव, हिंदी अकादमी, दिल्ली, सारस्वत अतिथि रहे। कार्यक्रम का संचालन मशहूर शायर एवं कवि अभिषेक तिवारी ने किया।
इस अवसर पर ऑस्ट्रेलिया से पधारे ओमीश पुरुथी के साहित्यिक एवं कलात्मक योगदान को रेखांकित करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई। साहित्य और कला के क्षेत्र में उनके दीर्घकालीन योगदान को सराहा गया , उन्होंने अपनी रचनाओं द्वारा मानवता , प्रकृति, राष्ट्र के लिए संदेश दिया ।

कार्यक्रम में डाॅ० ओमिश पुरुथि का स्वागत और अभिनन्दन डाॅ० भगत, अल्का सिन्हा और संस्था के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा किया गया। डाॅ० ओमिश पुरुथि ने अपने उद्बोधन में ऑस्ट्रेलिया सहित सुदूर विदेशों में हिन्दी और भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार हेतु किए जा रहे अपने प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अपनी कुछ कविताओं का पाठ भी किया। इसके पश्चात कविता पाठ का सिलसिला शुरू हुआ। सभी मंचासीन अतिथियों, अध्यक्ष और उपस्थित कवियों और कवयित्रियों राजेश कुमार राज, ललित शर्मा ,मीना चौधरी, सुरक्षा जैन, राजेश चड्ढा,डॉ इंदु गुप्ता ,निशा भाष्कर ,विवेक अग्रवाल , पूनम अरोड़ा ,वीरेंद्र मसोतरा, लक्ष्मी जैन, ऊषा सिंह , शंभू श्रीवास्त,मधुबाला यादव, राजवीर सिंह देवसर आदित्य खट्टर, प्रियंका तिवारी एवं वरिस्थ साहित्यकार मनोज सिन्हा जी ने अपनी-अपनी एक से बढ़ कर एक रचनाऍं प्रस्तुत कीं। सभी श्रोताओं ने करतल ध्वनि से सभी कवियों और कवयित्रियों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर डॉ. ओमिश पुरुथि जी को साहित्य, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके उत्कृष्ट, प्रेरणादायी एवं अविस्मरणीय योगदान, भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण, साहित्यिक चेतना के प्रसार, रचनात्मक अभिव्यक्ति को नई दिशा प्रदान करने तथा समाज में सकारात्मक सांस्कृतिक वातावरण के निर्माण हेतु किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मान किया गया । इस अवसर पर उनकी बहन एवं कई मित्रों द्वारा भी उनका सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन का श्रेय मशहूर कवि और शायर श्री अभिषेक तिवारी ने किया और एक प्रोत्साहित करने वाला माहौल कवियों के समक्ष रखा।कार्यक्रम का समापन डॉ श्री सी. एम भगत जी के धन्यवाद ज्ञापन की कविता के रुप में हुआ। कार्यक्रम का सफल आयोजन श्री हरिप्रकाश पाण्डेय और उनकी टीम के अथक प्रयासों का परिणाम है।
“एक शाम ओमीश पुरुथी के नाम” केवल सम्मान का अवसर नहीं, बल्कि साहित्य और कला के प्रति समाज की प्रतिबद्धता को अभिव्यक्त करने वाली एक सार्थक साहित्यिक संध्या के रूप में यादगार रही।