नई दिल्ली YMCA IFTD कॉलेज ने नए छात्रों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम की मेजबानी की

नई दिल्ली, 11 अगस्त, 2026: नई दिल्ली YMCA इंस्टीट्यूट फॉर फैशन टेक्नोलॉजी एंड डिजाइन (IFTD) ने 11 अगस्त, 2026 को हाइन्ज ऑडिटोरियम, नई दिल्ली YMCA में अपने नए छात्रों के लिए एक ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य नए नामांकित छात्रों का सप्रेम स्वागत करना और उन्हें शैक्षणिक पाठ्यक्रमों, शैक्षणिक व पाठ्येतर गतिविधियों, और IFTD के संकाय (फैकल्टी) व टीम के सदस्यों से परिचित कराना था। कार्यक्रम की शुरुआत एसोसिएट जनरल सेक्रेटरी श्री नोएल फिलिप्स और IFTD की डायरेक्टर डॉ. इंदु गुप्ता के स्वागत भाषण से हुई, जिन्होंने नए छात्रों का स्वागत किया और उन्हें संस्थान में अपनी शैक्षिक यात्रा का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। छात्रों को IFTD टीम के सदस्यों से भी मिलवाया गया, जिससे उन्हें फैकल्टी, कर्मचारियों के साथ परिचित होने का अवसर मिला जो पूरे पाठ्यक्रम के दौरान उनका मार्गदर्शन और समर्थन करेंगे।

इस कार्यक्रम की शोभा मुख्य अतिथि (गेस्ट्स ऑफ ऑनर) के रूप में मौजूद मिस्टर अख़्तर अली खान (इन्फ्लुएंसर और पर्सनैलिटी ग्रूमिंग मेंटर, मेंटल हेल्थ कोच, कॉर्पोरेट ट्रेनर, मोटिवेशनल स्पीकर, हैप्पी लाइफ स्किल ट्रेनर) और मिस मेघा अग्रवाल (फाउंडर और डिजाइनर हेड, (Meghaethnics) बंजारन) ने बढ़ाई। सभा को संबोधित करते हुए, मिस्टर अख़्तर अली खानने सफलता प्राप्त करने में आत्मविश्वास, प्रभावी संचार, व्यक्तित्व विकास और सकारात्मक दृष्टिकोण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को अपनी ताकत पहचानने, अपने व्यक्तिगत व्यक्तित्व को विकसित करने और अपने व्यक्तिगत व व्यावसायिक विकास के लिए निरंतर काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं मिस मेघा अग्रवाल ने फैशन और डिजाइन उद्योग से अपने मूल्यवान अनुभव साझा किए और भारतीय हथकरघा (हैंडलूम) के महत्व के बारे में बात की। उन्होंने आधुनिक फैशन और डिजाइन के माध्यम से पारंपरिक शिल्प को समकालीन व अभिनव रूप देते हुए संरक्षित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

उनकी उपस्थिति ने इस अवसर का महत्व बढ़ा दिया और नए बैच को उनकी शैक्षणिक और रचनात्मक यात्रा शुरू करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में एक राष्ट्रीय हथकरघा दिवस (हैंडलूम डे) के उपलक्ष्य में IFTD के छात्रों द्वारा प्रस्तुत किया गया एक फैशन शो था। IFTD के छात्रों ने हैंडस्पन (हाथ से कते) साड़ी कलेक्शन के माध्यम से भारतीय हथकरघा कपड़ों की भव्यता, विविधता और बहुमुखी प्रतिभा को प्रदर्शित करते हुए रैंप वॉक किया। इस आयोजन ने भारत की पारंपरिक कपड़ा विरासत को आधुनिक फैशन सौंदर्यशास्त्र के साथ खूबसूरती से मिश्रित किया।

नए छात्रों को गैडॉट (Gadott) द्वारा प्रायोजित कैनवस टोट बैग और खालसा ब्रदर्स की ओर से फेविक्रिल ऐक्रेलिक कलर्स दिए गए। रॉयल टच कंपनी ने छात्रों को एक नोटबुक और एक पेन दिया।

ओरिएंटेशन प्रोग्राम का समापन छात्रों, संकाय सदस्यों और मेहमानों के लिए जलपान के साथ एक सौहार्दपूर्ण और अनौपचारिक माहौल में हुआ, जिसने सभी को एक-दूसरे से बातचीत करने और जुड़ने का अवसर प्रदान किया।इस कार्यक्रम ने नए शैक्षणिक सत्र की एक उत्साहपूर्ण शुरुआत की।