राष्ट्रीय कवि संगम, कर्नाटक प्रान्त की मासिक गोष्ठी सम्पन्न – राष्ट्रीय महामंत्री महेश कुमार शर्मा जी पधारे एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष कुँ० प्रवल प्रताप सिंह राणा ने किया संयोजन
साहित्य 24 – कुँ० प्रवल प्रताप सिंह राणा
बेंगलुरु – राष्ट्रीय कवि संगम, कर्नाटक प्रान्त के तत्वावधान में अप्रैल 2026 माह की मासिक गोष्ठी का आयोजन रविवार 19 अप्रैल, 2026 को हुआ, गोष्ठी सायं 6.00 बजे से प्रारम्भ हुई।
गोष्ठी का संयोजन कुँ० प्रवल प्रताप सिंह राणा ‘प्रवल’ व अजय यादव ‘आवारा’ ने किया
गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय महामंत्री श्री महेश कुमार शर्मा जी ने भाग लिया,गोष्ठी का संचालन टी वी शो सतमोला कवियों की चौपाल के मानद निदेशक और राष्ट्रीय कवि संगम कर्नाटक प्रान्त के उपाध्यक्ष कुँ० प्रवल प्रताप सिंह राणा ‘प्रवल’ ने किया।
कवि गोष्ठी में सदस्य कवि कवयित्रियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मुख्य अतिथि द्वारा सांकेतिक दीप प्रज्ज्वलन के आवाहन पर संचालक ने स्वयं माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित किया और आचार्य विनीता लवानियाँ द्वारा विनीत भाव से की गई सरस्वती वंदना के उपरांत सभी रचनाकारों ने अपनी प्रतिनिधि रचनाएँ प्रस्तुत कीं , गोष्ठी में महेश कुमार शर्मा, कुँ० प्रवल प्रताप सिंह राणा ‘प्रवल’, अजय यादव ‘आवारा’, आचार्य विनीता लवानियाँ, अरुणा राणा, पद्मा श्रीनिवासन, लता चौहान, एड अंजू भारती, राधेश्याम यादव सुदर्शन, प्रेम प्रकाश पांडेय, ज्योति वैदेही सोनी और विक्रांत गुप्ता ने काव्य पाठ किया।
गोष्ठी के अंत मे मुख्य अतिथि महेश कुमार शर्मा जी ने सफल गोष्ठी के आयोजन की बधाई दी और सभी का उत्साहवर्धन किया और प्रतिमाह आयोजित करने के लिए पूर्ण समर्थन देने का वायदा किया , मुख्य अतिथि महोदय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री जगदीश मित्तल द्वारा अनुमोदित, कर्नाटक प्रान्त की कार्यकारिणी घोषित की जिसमें श्री अजय यादव ‘आवारा’ को अध्यक्ष, कुँ० प्रवल प्रताप सिंह राणा ‘प्रवल’ को उपाध्यक्ष और आचार्य विनीता लवानियाँ को सचिव मनोनीत किया गया है। श्री शर्मा ने संगठन के कार्य और अधिक ऊर्जा से करने के लिये प्रेरित किया और आज आयोजित गोष्ठी के लिए आयोजको को बधाई भी दी। उनके आह्वान पर संयोजकगण ने प्रतिमाह गोष्ठी आयोजित करने के संकल्प को दोहराया, राष्ट्रीय महामंत्री श्री महेश कुमार शर्मा ने अन्य राज्यो में भी इसी प्रकार गोष्ठियां आयोजित करने में सहयोग करने हेतु श्री राणा जी से आव्हान किया और भविष्य के कार्यक्रमों के लिए मंगलकामना की। परस्पर बधाई और अगले माह गोष्ठी आयोजित करने के संकल्प के साथ ही गोष्ठी का समापन हुआ।
साहित्य 24 परिवार हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित करता है।

