छठ सेनानी सम्मान समारोह में 800 से अधिक छठ पूजा समितियां सम्मानित.
छठ सेनानी सम्मान समारोह में 800 से अधिक छठ पूजा समितियां सम्मानित.

नई दिल्ली। छठ महापर्व समन्वय मंच द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को प्यारेलाल भवन, ITO, नई दिल्ली में भव्य “छठ सेनानी सम्मान समारोह-2026” का आयोजन किया गया। समारोह में दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी 800 से अधिक छठ पूजा समितियों को छठ महापर्व के आयोजन, सामाजिक सेवा, सांस्कृतिक संरक्षण एवं समाज को एकजुट करने में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह में दिल्ली के अलग-अलग जिलों एवं विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में छठ पूजा समितियों के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्वांचल समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए। समारोह के माध्यम से उन समितियों और कार्यकर्ताओं के योगदान को सम्मान दिया गया, जो प्रत्येक वर्ष छठ महापर्व के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
मंच के प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की रही महत्वपूर्ण भूमिका

कार्यक्रम को सफल बनाने में छठ महापर्व समन्वय मंच के संयोजक रजनीश झा, अध्यक्ष अरुण पंजियार, महासचिव संजय भाई, उपाध्यक्ष तपन कुमार झा, उपाध्यक्ष इंद्र मोहन यादव, कोषाध्यक्ष दीक्षांत उपाध्याय सहित मंच के विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
समारोह के आयोजन एवं दिल्ली के विभिन्न जिलों में जनसंपर्क की जिम्मेदारी संभालने वाले प्रमुख पदाधिकारियों में अनिल झा – प्रभारी, उत्तर पूर्वी दिल्ली जिला; आमोद कुमार – प्रभारी, पश्चिमी दिल्ली जिला; राजमणि बिन्द – प्रभारी, दक्षिण पश्चिम दिल्ली जिला; संध्या कुमारी पाण्डेय – प्रभारी, उत्तरी दिल्ली जिला; अशोक सिंह – दक्षिण दिल्ली जिला; दिवाकर यादव – प्रभारी, बाहरी दिल्ली जिला; आर. के. जायसवाल – प्रभारी, उत्तर मध्य दिल्ली जिला तथा इंद्र देव महतो – प्रभारी, पुरानी दिल्ली जिला प्रमुख रूप से शामिल रहे।

इसके अलावा चन्दन गुप्ता – सह प्रभारी, पुरानी दिल्ली जिला; सुप्रिया – सह प्रभारी, बाहरी दिल्ली जिला; संतोष यादव – राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य; मुखदेव बैठा – संपर्क प्रमुख; नीरज मेहता – प्रमुख संपर्क प्रमुख; जितेंद्र कुशवाहा – मीडिया प्रभारी; कमला कान्त झा – कानूनी सलाहकार ने भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
छठ महापर्व समन्वय मंच की “छठ महापर्व स्मारिका-2026” के प्रकाशन से जुड़े कार्यों में हरि प्रकाश पाण्डेय – संपादक स्मारिका एवं सी. के. भट्ट – सह संपादक स्मारिका की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम की तैयारियों एवं आयोजन में राजेंद्र ओझा, रामेश्वर महतो कुशवाहा, आकाश मिश्रा और ऋषि यादव सहित मंच से जुड़े अन्य कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
छठ महापर्व से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प.

समारोह के दौरान छठ महापर्व की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण के साथ-साथ श्रद्धालुओं और छठ पूजा समितियों से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों पर भी चर्चा हुई। मंच की ओर से छठ महापर्व को राष्ट्रीय पर्व का दर्जा, छठ आयोग का गठन, छठ भवन का निर्माण, यमुना घाटों पर छठ पूजा की बेहतर व्यवस्था तथा सभी छठ पूजा समितियों को आवश्यक सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने जैसे विषयों को प्रमुखता से उठाया गया।
मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि दिल्ली में छठ महापर्व केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, सहयोग और सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है। हजारों श्रद्धालु और सैकड़ों समितियां मिलकर इस महापर्व को सफल बनाती हैं। ऐसे में इन समितियों और उनके कार्यकर्ताओं का सम्मान करना उनके वर्षों के योगदान को सम्मान देना है।
800 से अधिक समितियों का सम्मान बना मुख्य आकर्षण

समारोह का सबसे प्रमुख आकर्षण दिल्ली की 800 से अधिक छठ पूजा समितियों का सम्मान रहा। विभिन्न क्षेत्रों से आए समिति पदाधिकारियों ने मंच के इस प्रयास की सराहना की और छठ महापर्व की परंपरा को और व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
छठ महापर्व समन्वय मंच ने कहा कि भविष्य में भी दिल्ली की सभी छठ पूजा समितियों को एकजुट करते हुए छठ महापर्व की गरिमा, परंपरा और संस्कृति के संरक्षण के साथ श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े विषयों को मजबूती से उठाया जाता रहेगा।
इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप राय जी, वरिष्ठ अधिवक्ता मुरारी तिवारी जी, अधिवक्ता सावित्री पाण्डेय, अधिवक्ता विनय शंकर तिवारी, NHAI में IES एस के कुशवाहा जी, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर प्रीति शाह जी, साध्वी जी,सुधीर रंजन जी उप कुलपति AAFT विश्विद्यालय, वरिष्ठ साहित्यकार और राष्ट्रीय रेडियो और टीवी प्रस्तोता अलका सिन्हा जी आदि विभूतियाँ इस अवसारकी साक्षी रहीं।
