साहित्य अकादमी , दिल्ली में वरिष्ठतम कवि डॉ बालस्वरूप राही जी का 90वां जन्मदिवस और मेरा संचालन ।


वैश्विक हिन्दी परिवार द्वारा परम आदरणीय कवि,गीतकार डॉ बालस्वरूप राही जी के 90 वें जन्मदिवस पर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम अध्यक्षाआदरणीय लेखिका इंदिरा मोहन जी ,मुख्य अतिथि आदरणीय वरिष्ठ हास्य व्यंग्य श्री सुरेन्द्र शर्मा जी,सानिध्य में कवि भाषाविद श्री अनिल जोशी जी, कवि व चिंतक श्री राजेश चेतन जी , प्रतिष्ठित साहित्यकार अलका सिन्हा, दोहाकार नरेश शांडिल्य , प्रतिष्ठित ग़ज़लकार विज्ञान व्रत, हिन्दी अकादमी के पूर्व उपसचिव ऋषि कुमार शर्मा, कवि राजेन्द्र राज निगम,गीतकार विनयशील चतुर्वेदी ने जहाँ राही जी के गीत , मुक्तक पढ़कर उनको शुभकामनाएँ दीं वहीं दिल्ली , हरियाणा व उत्तर प्रदेश के प्रबुद्ध रचनाकारों ने अपनी विशिष्ट उपस्थिति दर्ज की जिनमें डॉ. मँजु गुप्ता, निशा भार्गव, डॉ नीलम वर्मा, डा.नलिनी भार्गव, मृदुला भटनागर, इन्दु राज निगम, आशमा कौल , ओम सपरा, डॉ शिव कुमार निगम, श्री सतीश भार्गव, श्री सत्यपाल , डॉ बरूण कुमार , प्रेम सागर , डॉ मनीष कुमार, अजय कुमार ने अपनी विशिष्ट उपस्थिति दर्ज की। इस अवसर पर राही जी की पत्नी डॉ पुष्पा राही जी की स्मृतियों को भी नमन किया गया। डॉ राही जी की बेटी गरिमा श्रीवास्तव ने अपनी कविताओं का पाठ किया तो पुत्र वधू पूनम भटनागर ने अपने ससुर के सरल स्वभाव की बात करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं। डॉ शिवम् शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
अनीता वर्मा

