सांझा साहित्य मंच द्वारा आयोजित एक दिवसीय करनाल साहित्य उत्सव सफलतापूर्वक सम्पन्न

13 जुलाई, 2026

करनाल। सांझा साहित्य मंच द्वारा आयोजित एक दिवसीय करनाल साहित्य उत्सव सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया और करनाल के साहित्यिक आकाश में एक अपनी गहरी छाप छोड़ गया। मंच के अध्यक्ष कृष्ण कुमार निर्माण और महासचिव सतविंदर राणा ने बताया कि करनाल साहित्य उत्सव में हरियाणा समेत दिल्ली,यूपी,हिमाचल,पंजाब के कुल 37 साहित्यकारों को स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया,वहीं युवा कवि सम्मलेन में युवा कवियों द्वारा पढ़ी गई रचनाओं ने यह सिद्ध किया कि आज के युवा शायर वास्तव में संवेदना और विचार के साथ अपनी कलम चलाते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नवचेतना मंच के अध्यक्ष एस पी चौहान ने कवियों/साहित्यकारों को सच कहने/लिखने की सलाह देते हुए कहा कि तभी देश और समाज बचाया जा सकता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली आकाशवाणी के उद्घोषक ऋषि कुमार शर्मा ने कहा कि जब साहित्यकार लिखता तब भूचाल आना चाहिए क्योंकि साहित्यकार मजलूमों की आवाज बनता हैं,उन्होंने कहा किआप जो लिख रहे हैं उसे सब पढ़ रहे हैं,इसलिए ऐसा लिखो कि लोग आपको पढ़ने के लिए आपकी पुस्तक खोजें।

आशीर्वचन डॉक्टर अशोक भाटिया और आचार्य महाबीर प्रसाद शास्त्री ने दिए।इस अवसर पर डॉक्टर दलीप खरेरा को पीएचडी की उपाधि से नवाजा गया।इस साहित्य उत्सव में सर्वसम्मति से पाँच प्रस्ताव भी पास किए गए,जिनमें हरियाणवी को भाषा का दर्जा दिए जाने की मांग से लेकर,धार्मिक अल्पसंख्यकों,दलितों और आदिवासियों पर हमले रोकने,स्त्रियों के विरुद्ध बढ़ती यौन हिंसा को रोकने सम्बन्धी का प्रस्ताव पास किया व इस साहित्य उत्सव में साहित्य के गिरते स्तर पर भी चिंता व्यक्त करते हुए प्रस्ताव पास किया गया।इस कवि सम्मेलन में जिन युवा कवियों ने काव्य पाठ किया, उनमें नरेश लाभ, धर्मेेंद्र अरोड़ा मुसाफिर, डॉक्टर दलीप खरेरा,गार्गी अग्रवाल,सुरेंद्र कल्याण, गुलाब सिंह फक्कर, मनोज मधुरभाषी,आशीष ताज, डॉ कमर रईस,गुलजार देवबंदी व मंच संचालन सतविंद्र राणा ने किया।जिन साहित्यकारों को सम्मानित किया गया, उनमें अनिल सिंघानिया, करनाल, (मनोज गौतम स्मृति साहित्य सम्मान), प्रेमपाल सागर, करनाल, (जय भारद्वाज तरावड़ी स्मृति साहित्य सम्मान), डॉ वनिता चोपड़ा, करनाल, (डॉक्टर एस के शर्मा स्मृति साहित्य सम्मान), जयपाल, अंबाला, (करतार सिंह सुमेर स्मृति साहित्य सम्मान), विनोद मुरीद, दिल्ली, (ओपी शर्मा बशर साहित्य स्मृति सम्मान), हरबंस पथिक,करनाल, (रघुवीर लूथरा तबस्सुम स्मृति साहित्य सम्मान), जसप्रीत फलक, लुधियाना, (हरभजन सिंह कोमल स्मृति साहित्य सम्मान), रिसाल जांगड़ा कैथल, (सुरेंद्र कोमल स्मृति साहित्य सम्मान), करमचंद केसर कैथल, (ओम प्रकाश उल्फत स्मृति साहित्य सम्मान), नवाजिश नजर,शामली (उत्तर प्रदेश), (पी डी कपूर स्मृति साहित्य सम्मान), अनिल पृथ्वी पुत्र, भिवानी, (के के नंदा स्मृति साहित्य सम्मान), लकी नूर, अमृतसर (पंजाब), (जगदीश प्रसाद कौशिक स्मृति साहित्य सम्मान), दुलीचंद रमन, करनाल, (गुरदयाल सहमी स्मृति साहित्य सम्मान), डॉ सुभाष सैनी, करनाल, (आत्मजीत सिंह स्मृति साहित्य सम्मान), डॉ कर्नल सिंह, करनाल, (हरभजन सिंह धरना स्मृति साहित्य सम्मान), रामनाथ शास्त्री, करनाल, (दर्शन नत स्मृति साहित्य सम्मान), रोजलीन, करनाल, (मनोहर सुगम स्मृति साहित्य सम्मान), मदन शेखपुरी,यमुनानगर, (अजमेर सिंह स्मृति साहित्य सम्मान), मंगत राम शास्त्री,जींद, (भगत सिंह भगत स्मृति साहित्य सम्मान), जय भगवान लाडवाल, हिसार, (ईसर सिंह तांघ साहित्य सम्मान), अशोक दर्द, हिमाचल प्रदेश, (सुकर सिंह रंगीला स्मृति साहित्य सम्मान), भारत भूषण वर्मा, असंध, (कर्नल सिंह पंछी स्मृति साहित्य सम्मान), राधेश्याम भारतीय, करनाल, (पृथ्वीराज अरोड़ास्मृति साहित्य सम्मान), डॉ मुकेश अग्रवाल, करनाल, (स्वामी भीष्म स्मृति साहित्य सम्मान), दयालचंद जास्ट, इंद्री, (राजवीर वर्मा स्मृति साहित्य सम्मान), रोहतास वर्मा (जिला शिक्षा अधिकारी),(सुभाष शर्मा स्मृति साहित्य सम्मान), राजेश अरोड़ा स्नेहिल, फतेहाबाद, (कुलजिंदर विर्क स्मृति साहित्य सम्मान), जय सिंह जीत, झज्जर, (बी एस मित्रा स्मृति साहित्य सम्मान), डॉक्टर सत्यवीर निराला, कलानौर, (रामलाल वर्मा स्मृति साहित्य सम्मान), चंद्रदत्त शर्मा, रोहतक, (इंद्रजीत सिंह नाज स्मृति साहित्य सम्मान), धर्मपाल शास्त्री, असंध, (भगवत सिंह आजाद स्मृति साहित्य सम्मान), नीलम नरेश, कुरुक्षेत्र, (रूप नारायण चाणना स्मृति साहित्य सम्मान), सीमा बिरला, कुरुक्षेत्र, (ओम प्रकाश अंशु स्मृति साहित्य सम्मान), ममता प्रवीण, करनाल, (कुमारी अनुपमा स्मृति साहित्य सम्मान), शकुंतला काजल शकुन, जींद, (सुरेंद्र कौर स्मृति साहित्य सम्मान),सरोज दहिया सरोज, सोनीपत, (सुशीला कुमारी स्मृति साहित्य सम्मान), डॉ प्रद्युमन भल्ला, कैथल, (सत्य प्रकाश नीरद स्मृति साहित्य सम्मान) शामिल रहे।

कार्यक्रम में दिवंगत साहित्यकारों के परिजनों ने भी भाग लिया।इस अवसर पर कुल पांच पुस्तकों का विमोचन किया गया। जिनमें रोजलिन की शब्द आकाश हो गए,अनिल पृथ्वीपुत्र की बात मर्म की ,मदन शेखपुरी की आसमान हम ही छू नहीं पाए,कृष्ण कुमार निर्माण की घणा बदलग्गा यार जमाना,जसप्रीत फलक की गजल मेरे जाविए से का विमोचन किया गया व यूनिक प्रकाशन,जनचेतना मंच की ओर से पुस्तक मेला लगाया गया। इस दौरान गुरविंदर, गुरुमुख वड़ैच, डॉ कांता वर्मा, संगीता शर्मा, डॉ राजपाल, डॉ वि.राज धीमान, दीपक वोहरा व डॉ रीटा ने भी काव्य पाठ किया।