डॉ. पारूल राज का मुंबई में हुआ भव्य सम्मान
डॉ. पारूल राज का मुंबई में हुआ भव्य सम्मान
पद्मश्री सोमा घोष और राष्ट्र माणिक डॉ. शंकर अंदानी ने डॉ पारुल राज को साहित्य भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया
मुंबई, 12 सितंबर 2026 | अटल उद्यान भवन, बोरीवली वेस्ट

प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (रजिस्टर्ड) के चौथे राष्ट्रीय अधिवेशन में नई दिल्ली की प्रसिद्ध कवयित्री, अध्यापिका और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. पारूल राज को उनके उत्कृष्ट साहित्य सेवा के लिए साहित्य भूषण सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया।
यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें सुप्रसिद्ध गायिका पद्मश्री सोमा घोष एवं राष्ट्र माणिक से सम्मानित वरिष्ठ समाजसेवी और साहित्यकार डॉ. शंकर अंदानी के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया।
12 सितंबर को बोरीवली अटल सभागृह में आयोजित इस गरिमामय समारोह में साहित्य, संस्कृति और फिल्मी जगत की नामचीन हस्तियां उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में देश भर से आए क्रांतिकारी पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।
डॉ. पारूल राज जितना सुंदर लिखती हैं, उतना ही सरल और सहज उनका स्वभाव है। छंद, ग़ज़ल और गीत में उनका लेखन बेहद लोकप्रिय है।
