साहित्य 24 प्रकाशन द्वारा युवा कवयित्री गोस्वामी दिव्या भारती की पुस्तक ‘वृन्दावन प्रेयसी’ का लोकार्पण सम्पन्न।
साहित्य 24 प्रकाशन द्वारा युवा कवयित्री गोस्वामी दिव्या भारती की पुस्तक ‘वृन्दावन प्रेयसी’ का लोकार्पण सम्पन्न।
नई दिल्ली, 29 अगस्त 2026।







साहित्य 24 प्रकाशन के तत्वावधान में शनिवार, 29 अगस्त को द्वारका स्थित क्रिएटिव अनलॉक, बी-180, पालम एक्सटेंशन, सेक्टर-7 में पुस्तक लोकार्पण एवं काव्य पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवा कवयित्री गोस्वामी दिव्या भारती की पुस्तक ‘वृन्दावन प्रेयसी’ का लोकार्पण साहित्यप्रेमियों एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में अलका सिन्हा, वरिष्ठ साहित्यकार उपस्थित रहीं, जबकि कृषि कुमार शर्मा, पूर्व उपसचिव, हिंदी अकादमी, दिल्ली, सारस्वत अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम में हरिप्रकाश पांडेय, प्रकाशक, साहित्य 24 एवं प्रेरणा दर्पण साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच तथा दास आरोही आनंद की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन प्रशांत अवस्थी प्रखर ने किया।
‘वृन्दावन प्रेयसी’ युवा कवयित्री गोस्वामी दिव्या भारती की साहित्यिक संवेदनाओं और रचनात्मक अभिव्यक्ति का संग्रह है। पुस्तक के माध्यम से प्रेम, भक्ति, संवेदना और मानवीय भावनाओं को काव्यात्मक रूप में अभिव्यक्त किया गया है। पुस्तक के लोकार्पण के साथ कवयित्री ने अपनी चुनिंदा रचनाओं का काव्य पाठ भी किया, जिसे उपस्थित साहित्यप्रेमियों ने सराहा।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि युवा रचनाकारों को साहित्य के क्षेत्र में मंच और प्रोत्साहन देना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। नई पीढ़ी के लेखक और कवि अपनी संवेदनाओं तथा विचारों के माध्यम से हिंदी साहित्य को नई दिशा दे सकते हैं। साहित्य 24 प्रकाशन द्वारा नए रचनाकारों की पुस्तकों को प्रकाशित कर उन्हें पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास इसी दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
