0 Comments

साहित्य 24 ( डेस्क) अखिल भारतीय सर्व भाषा समन्वय समिति एवं अखिल भारतीय साहित्य परिषद् जावरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अन्तर राष्ट्रीय काव्य महोत्सव में बंगलुरु के वरिष्ठ साहित्यकार एवं सुप्रसिद्ध गीतकार ज्ञानचंद मर्मज्ञ को साहित्य यशोधर सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित सुरेश नीरव एवं संयोजन डॉ प्रकाश उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर डॉ प्रकाश उपाध्याय की द्वितीय काव्य कृति सृजन के स्वर का लोकार्पण भी हुआ।

कार्यक्रम में शिकागो, दिल्ली,मुम्बई,नोयडा,उदयपुर,बड़ौदा,नाशिक और उज्जैन के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय साहित्यकार एवं काव्य प्रेमी उपस्थित रहे। वरिष्ठ साहित्यकार श्री ज्ञानचंद मर्मज्ञ जी ने बताया कि प्रतिष्ठित संस्थाओं के आयोजन और प्रतिष्ठित पुरस्कारों के माध्यम से भी साहित्य का विकास होता है और पुरस्कृत साहित्यकार भी और अधिक जिम्मेदारी और जबाबदेही से कार्य मे जुटते हैं।

साहित्य 24 / प्रवल प्रताप सिंह राणा ‘प्रवल’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts